{"_id":"cadcdf9f3020ceadc8d3bc667521e4d1","slug":"accident-hindi-news-240","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से बहन के घर जा रहे दो भाइयों की बाइक बोलेरो से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बोलेरो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, दो अन्य दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के विकरा गांव निवासी राजदेव सरोज (35) पुत्र भगन अपने चचेरे भाई राकेश सरोज (20) के साथ बाइक से बहन अनीता के घर लाली का बाग बिहार जा रहा था। महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजदेव को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। उधर, घायल राकेश सरोज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा शुरू कर दिया।
उधर, महेशगंज थाना क्षेत्र के जगापुर गांव निवासी शनि पांडेय (14) किसी काम से बहोरिकपुर गया था। लौटते समय टेम्पो से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह महेशगंज थाना क्षेत्र के ही पटना नहर चितावनपुर गांव निवासी रमाशंकर दुबे किसी काम से प्रतापगढ़ गए थे। बस से लौटने के बाद वह जैसे ही सड़क पर उतरे कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें कुंडा सीएचसी ले जाया गया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।