{"_id":"0c98df56dc58b8256fa3c6e838a33790","slug":"accident-hindi-news-235","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से डीसीएम टकराई, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से डीसीएम टकराई, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से आम लेकर आ रही डीसीएम खड़े दस चक्का ट्रक से टकरा गई। इससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठे खलासी और व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कुंडा सीएचसी भेजवाया।
हथिगवां थाना के बछरौली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक दस चक्का ट्रक एक्सल टूटने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। मंगलवार भोर में करीब चार बजे आम लादकर एक डीसीएम लखनऊ की तरफ से इलाहाबाद जा रही थी। दस चक्का ट्रक के पास ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा।
अनियंत्रित डीसीएम खड़े ट्रक से टकरा गई। भोर का वक्त होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह होने पर आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस के साथ ही एम्बुलेंस को सूचना दी। हथिगवां पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक डीसीएम चालक नसीम (32) निवासी महगांव पूरामुफ्ती कौशाम्बी की मौत हो चुकी थी। साथ में रहे पूरामुफ्ती निवासी खलासी मुशीब (18) पुत्र अब्दुल मजीद और गंडौली, बनथरा लखनऊ निवासी व्यापारी सुशील (30) पुत्र जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल थे। दोनों को पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी कुंडा भेजवाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।