फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Absconding SP District President Chhavi Nath arrested, absconding in the case of a fight in the assembly elect

फरार सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव में हुई मारपीट के मामले में चल रहे थे फरार

Thu, 04 May 2023 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 May 2023 07:50 PM IST
सार

वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट के मामले में फरार चल रहे सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को बृहस्पतिवार को कुंडा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया फिर जेल भेज दिया। कार्रवाई से सपा नेताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन
Absconding SP District President Chhavi Nath arrested, absconding in the case of a fight in the assembly elect
छविनाथ यादव। सपा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट के मामले में फरार चल रहे सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को बृहस्पतिवार को कुंडा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया फिर जेल भेज दिया। कार्रवाई से सपा नेताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अस्थरा में हुई मारपीट हुई थी। इस मामले में साजिश रचने के मामले में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष फरार चल रहे थे। पुलिस ने चार दिन पहले उनके घर पर सीआरपीसी की धारा 82 के तहत घर पर नोटिस चस्पा किया था। जबकि वह कुंडा नगर पंचायत में अपनी भाभी का प्रचार कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए सपा जिलाध्यक्ष ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। बुधवार को मामले की सुनवाई थी, लेकिन उन्हें राहत नही मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानकारी के बाद संग्रामगढ़ पुलिस उनकी तलाश करने लगी। वह कुंडा से सपा के टिकट पर चेयरमैन का चुनाव लड़ रहीं सीमा यादव के मुख्य चुनाव अभिकर्ता बने थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में संग्रामगढ़ पुलिस ने कुंडा से छविनाथ को दबोच लिया। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय रिमांड के लिए भेजा। जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed