फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Abhishek in Sanskrit board exam 10th, Ritu topper in 12th

Pratapgarh News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा 10 वीं में अभिषेक, 12 वीं में रितु टॉपर

Mon, 22 Apr 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Abhishek in Sanskrit board exam 10th, Ritu topper in 12th
फोटो- प्रस्तावित
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 10वीं में अभिषेक, 12वीं में रितु बनीं टॉपर
दसवीं में 87.42, बारहवीं में 86.83 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पूर्व मध्यमा (10 वीं) में 87.42 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, उत्तर मध्यमा (12 वीं) का परीक्षा परिणाम 86.83 फीसदी रहा। दसवीं के छात्र अभिषेक तिवारी ने 88.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉपटेन सूची में पांचवें स्थान के साथ जिले के टॉपर रहे। दसवीं कक्षा में ही छात्रा सवया यादव ने 88.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवें और जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। उत्तर मध्यमा (12वीं) में रितु सिंह ने 79.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरे स्थान के साथ जिले की टॉपर बनीं।
संस्कृत बोर्ड परीक्षा में पूर्व मध्यमा (10 वीं) में 19232 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 16816 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 14701 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल 14076 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जबकि 611 परीक्षार्थी द्वितीय और 14 परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। पूर्व मध्यमा में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 87.42 प्रतिशत रहा। वहीं, उत्तर मध्यमा (12 वीं) में कुल पंजीकृत 12613 परीक्षार्थियों में 11209 ने परीक्षा दी। 9707 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.83 प्रतिशत रहा। उत्तर मध्यमा में 4579 प्रथम, 4844 द्वितीय और 281 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

धर्म प्राण कोठावाल संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीकांतगंज के दसवीं के छात्र अभिषेक तिवारी ने 88.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉपटेन सूची में पांचवें स्थान के साथ जिले के टॉपर रहे। वहीं, दसवीं कक्षा में ही श्रीराम टहल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सैफाबाद की छात्रा सवया यादव ने 88.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवें और जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। उत्तर मध्यमा (12 वीं) में श्रीराम टहल संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय सैफाबाद की ही छात्रा रितु सिंह ने 79.92 प्रतिशत अंक प्रदेश में तीसरे स्थान प्राप्त करने के साथ जिले की टॉपर बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
पूर्व मध्यमा (10 वीं ) का परीक्षा परिणाम
-------------------------------------------------
पंजीकृत परीक्षार्थी - 19232
सम्मिलित परीक्षार्थी- 16816
उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 14701
उत्तीर्ण बालक- 87.11 प्रतिशत
उत्तीर्ण बालिका- 88.25 प्रतिशत
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 87.42
-----------------------------------------------------
इनसेट---
उत्तर मध्यमा (12वीं) का परीक्षा परिणाम
पंजीकृत परीक्षार्थी- 12613
सम्मिलित परीक्षार्थी- 11209
उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 9707
उत्तीर्ण बालक- 87.40
उत्तीर्ण बालिका- 83.33
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 86.83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed