फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ABC ID will have to be made for the state university entrance exam, will be able to apply till June 15

Pratapgarh News: राज्य विवि प्रवेश परीक्षा के लिए बनानी होगी एबीसी आईडी, 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Sat, 27 May 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 May 2023 12:22 AM IST
सार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीईटी (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) परीक्षा आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय ने सत्र 2023 से प्रवेश परीक्षा की शुरुआत की है।

विज्ञापन
ABC ID will have to be made for the state university entrance exam, will be able to apply till June 15
Rajju Bhaiya State University Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एबीसी (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट) आईडी बनानी होगी। आईडी न होने पर अभ्यर्थी फार्म नहीं भर पाएंगे। वहीं राज्य विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि को विस्तारित करते हुए 15 जून कर दिया है।

विज्ञापन


प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीईटी (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) परीक्षा आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय ने सत्र 2023 से प्रवेश परीक्षा की शुरुआत की है। इसके पहले महाविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीधे दाखिला होता था। इस बार अभ्यर्थियों को दाखिला लेने से पहले प्रवेश परीक्षा पास करना होगा। उसके बाद ही उन्हें महाविद्यालय में दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर पर बीबीए, बीए एलएलबी, बीपीएड, बीलिब, बीसीए, बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कराएगा। वहीं परास्नातक स्तर पर एलएलबी, एमएड, एमपीएड, एमलिब, एमसीए, एमएससी एग्रीकल्चर के लिए भी प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले एबीसी आईडी बनाना होगा। आवेदन करते समय इसका कोड अंकित करना होगा। वहीं प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित कर 15 जून कर दी गई है। ऐसे में 10 जून को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अब नई तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एबीसी आईडी का कोड अंकित करना होगा। यह एक वर्चुअल स्टोर हाउस है, जो हर छात्रों के डेटा का रिकार्ड रखेगा। प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई। प्रवेश परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। - डॉ. अखिलेश सिंह, कुलपति, राज्य विवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed