फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   AB 's personality has inspired centuries

अटल का व्यक्तित्व सदियों देगा प्रेरणा

Fri, 26 Dec 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
AB 's personality has inspired centuries
प्रतापगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिवस गुरुवार को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी का व्यक्तित्व लोगों को सदियों प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के लिए जीवन को समर्पित कर रखा है।
विज्ञापन


बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटलजी को भारत रत्न देने का फैसला बहुत ही सराहनीय है। जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री को महान चिंतक और विचारक बताया। नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री बनते ही परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का अहसास कराया। अवधेश कुमार मिश्र, रामकृष्ण मिश्र, आनन्द भूषण सिंह, गणेश नारायण मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने की घोषणा पर खुशी का इजहार किया। इस मौके  पर शिव शंकर सिंह, श्याम सुन्दर, गोकुलनाथ श्रीावास्तव, गिरधारी सिंह, वरुण प्रताप सिंह, अशोक कुमार सरोज, अभय प्रताप सिंह, रमा मिश्रा, अखिलेश मिश्र, राजेश्वर पटेल, सुरेश केसरवानी, संजीव आहूजा, गायत्री केसरवानी, विमला शुक्ला, अशोक कुमारी, अमरेश पांडेय थे।
विज्ञापन


मां चंद्रिका देवी धाम पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटलबिहारी के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए हवन-पूजन किया। इस मौके पर अच्युतानंद पांडेय, सुरेश पांडेय, धीरज ओझा, विवेक त्रिपाठी, वागीश मिश्र, ललित तिवारी, राहुल मिश्र, नीतेंद्र चड्ढा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रमा मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके  पर ज्ञानेश मिश्र, अनिल सिंह, श्रीनाथ यादव, अज्जू श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, रमेश सिंह, बब्बन सिंह, अजय सिंह थे।

भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी और पं. मदनमोहन मालवीय को देश का रत्न बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों रत्नों को बहुत पहले यह सम्मान मिलना चाहिए था। सिटी पैलेस में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष केके सिंह, अभय सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, दिवाकर, आशुतोष त्रिपाठी थे।

ग्रामीण इलाकों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। अंतू, कटरामेदनीगंज, कटकामानापुर, कोहंडौर, दांदूपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा। अंतू में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर मिश्र, अमित जायसवाल, गोविंद साहू, लवकुश वर्मा, रमाकांत मिश्र, आलोक पांडेय, लल्लू तिवारी आदि थे। कटकामानापुर में संजय सिंह, अजय सिंह, राय साहब सिंह, मक्खनलाल, अशोक कुमार, कोहंडौर में ओम प्रकाश त्रिपाठी, कार्तिकेय द्विवेदी, सीताराम मिश्र, जगदीश सरोज, अशोक मिश्र, शिवा पांडेय, मंगला प्रसाद पाठक आदि मौजूद रहे। कटरामेदनीगंज में प्रदीप कसेरा, सुनील कसेरा, अशोक कुमार, गुड्डू, रमेश जायसवाल, दांदूपुर बाजार में श्यामलाल गुप्ता, हरिमंगल तिवारी, जयेंद्रनाथ उपाध्याय, विवेक, सुरेश तिवारी, दवेंद्र कुमार आदि थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वोदय इंटर कालेज में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल और मदनमोहन मालवीय को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया। अध्यक्षता सतीश उपाध्याय तथा संचालन अभिषेक सिंह ने किया। इस मौके पर डा. काशीधर द्विवेदी, सूबेदार सिंह, राकेश सिंह, विनोद मिश्र, राम मनोहर सिंह, प्रदीप सिंह थे। लालगंज तहसील में भाजपाइयों ने बैठक कर अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व देशहित में लिए गए उनके फैसलों की सराहना की।


तहसील परिसर स्थित पार्क की साफ सफाई कर स्वचछ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता लालगंज मंडल के महामंत्री बृजेंद्र पांडेय व संचालन हरिशंकर द्विवेदी ने किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी प्रवीन मिश्र, मुक ेश द्विवेदी, रवि कौशल, सूबेदार सिंह, उदयराज पाल, राहुल सिंह, वीरू कौशल, दीपेंद्र सिंह, रामललन वर्मा, राज कुमार बरनवाल, राजेश्वर यादव, राजेश सिंह, अंगद यादव, राजीव तिवारी, प्रवीन यादव, संजय सिंह, राकेश सिंह, राकेश शुक्ला, हरेकृष्ण तिवारी, शिवाकांत शुक्ला, अरुण पांडेय, संजीव तिवारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed