फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   aasha bahu will give the paracetamol tablet home to home

घर-घर पैरासिटामॉल पहुचाएंगी आशा बहुएं

Wed, 08 Apr 2020 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
aasha bahu will give the paracetamol  tablet home to home
aasha bahu will give the paracetamol tablet home to home - फोटो : PRATAPGARH
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए आशा बहुओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। महानगराें से लौटकर आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही जुकाम और बुखार की दवा आशा बहुएं उनके घर तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों रहने वाले लोग बड़ी संख्या में जिले में आए हैं। इनमें कुछ लोगों की रास्ते में जगह-जगह थर्मल स्क्रीनिंग हुई तो कुछ बगैर जांच कराए अपने घर पर रह रहे हैं। अब शासन ने स्वास्थ्य विभाग को आशा बहुओं को घर-घर भेजकर इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही जरूरत समझ में आए तो तीन-तीन दिनों के लिए सर्दी-जुकाम और बुखार की दवा दी जाए। प्रत्येक तीन दिनों पर उनकी देखरेख करने के लिए जाएं। यदि हालत बिगड़ती नजर आए तो तत्काल इसकी जानकारी अपने एमओआईसी को दें। जिससे समय रहते लोेगों का इलाज करके जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ए के श्रीवास्तव का कहना है कि शासन के आदेश पर सभी आशा बहुओं को निर्देश दिया गया है कि गैर जनपद से यदि उनके गांव में कोई आता है तो तत्काल इसकी सूचना दें। महानगर से लौटे हाें या फिर लॉकडाउन के दौरान घर पर मौजूद किसी सदस्य को बुखार की शिकायत हो तो आशा बहुएं उनके दरवाजे तक पैरासीटामॉल टैबलेट खुद लेकर जाएंगी।

aasha bahu will give the paracetamol  tablet home to home

aasha bahu will give the paracetamol tablet home to home- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed