{"_id":"62e2de5c20b7b26d284b0a9c","slug":"aap-made-a-ruckus-against-inflation-and-corruption-pratapgarh-news-ald3382116170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी हुंकार : मंहगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी हुंकार : मंहगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
Fri, 29 Jul 2022 12:37 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:37 AM IST
सार
जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले दिनों आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल, दूध, चावल महंगा कर दिया। कमरतोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार के इस दमनकारी फैसले ने हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार व महंगाई के विरोध में चौक में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के लोग। संवा?
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को हल्ला बोला। शहर में घूमकर प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले दिनों आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल, दूध, चावल महंगा कर दिया। कमरतोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार के इस दमनकारी फैसले ने हिलाकर रख दिया। डीजल, पेट्रोल, गैस के बढ़े दाम से लोग पहले से परेशान हैं। अब बच्चों के दूध पर भी जीएसटी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
किसानों, बेरोजगारों के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन पूंजीपति मित्रों का 11 लाख करोड़ का चंदा माफ कर दिया। आम आदमी पार्टी महंगाई को लेकर गरीब विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष और तेज करेगी। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, अजीत यादव, आरसी पटेल, शिवचरण पटेल, विद्याशंकर विश्वकर्मा, राजकुमार, विकास, देवीदीन गौतम, शनि गुप्ता, बृहस्पति पांडेय, सरोज श्रीवास्तव, रामनयन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन