फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   a youth ran away from quarantine centre

क्वारंटाइन सेंटर से भागकर बहन के घर चला आया कोरोना पाजिटिव

Sat, 16 May 2020 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
a youth ran away from quarantine  centre
मुंबई से आया एक युवक क्वारंटाइन सेंटर से भागकर अपनी बहन के घर पहुंच गया। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसकी खोज शुरू कर दी। इसके बाद जब उसके बहन के घर होने की बात पता चली तो स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य महकमा देर शाम गांव पहुंचे। रानीगंज तहसील के कुशफरा गांव निवासी एक युवक मुंबई से 11 मई को आया था। इसके बाद उसकी सैंपलिंग भुपियामऊ के जयमंगल सिंह इंस्टीट्यूट में हुई थी। इसके बाद उसे वहीं पर क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन

कुछ दिन तो वह वहीं रहा, लेकिन दो दिन पहले ही वह वहां से भागकर अपनी बहन के घर बाघराय थाना क्षेत्र के देवीदीन का पुरवा बारौं में आकर रहने लगा। उसकी रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य महकमा उसकी खोज करने लगा। काफी प्रयास के बाद उसके बारों में होने की जानकारी हुई। इस पर देर शाम पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य महकमा गांव पहुंचा। इसके साथ ही उसे ले जाने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed