फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man who went to a brick kiln died in Bijnor

ईंट भटठे पर गये युवक की बिजनौर में मौत

Wed, 09 Dec 2020 10:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to a brick kiln died in Bijnor
मृत दिनेश कुमार सरोज। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
बाघराय। ईंट भट्ठे पर काम करने गए युवक की अचानक मौत हो गई। साथी शव लेकर घर पहुंचे। जिससे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के मलावां छजईपुर निवासी दिनेश कुमार सरोज (45) पुत्र बृजलाल ईंट भट्टे पर मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाता था। बीते चार दिसंबर की शाम वह मजदूरी करने के लिए बिजनौर के धाती गॉव के आशिक अली के ईंट भट्ठे पर गया था। वहां अपना कार्य प्रारंभ कर दिया।
ईंट भट्ठे पर उसकी मंगलवार की सुबह तबियत बिगड़ गई। इलाज के दौरान बिजनौर में ही मौत हो गयी। आनन-फानन में भट्ठा मालिक ने उसका शव घर भेज दिया। परिजनों का आरोप है बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर भेज दिया गया। जिसकी जांच होनी चाहिए। मृतक की पत्नी भटपुरहिन, बेटा विक्रम, राज व पुत्री मोहिनी, रोहिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घर से युवक गायब, परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका
बाघराय। थाना क्षेत्र के तारापुरकदई गांव निवासी ओमप्रकाश सरोज (48) बीते 6 दिसंबर की रात अपने घर में सो रहा था। भोर में वह कहीं चला गया। सुबह लोग उसे बिस्तर पर न देख खोजबीन करने लगे लेकिन पता नहीं चला। परिवार के लोगों का कहना है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पत्नी मीना देवी ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed