फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man who had gone to see the fields was attacked by a bull

प्रतापगढ़ : खेत देखने गए युवक पर सांड ने किया हमला, आस पड़ोस के लोगों ने बचाई जान

Wed, 13 Mar 2024 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 05:55 PM IST
सार

परिवार के लोगों ने बताया कि रामसुंदर खेत देखने गए थे। वहां एक सांड फसल चौपट कर रहा था, जब उसने सांड को हांकने की कोशिश की तो सांड हमलावर हो गया और उनको उठाकर फेंक दिया। पड़ोस के खेतों में काम करने वाले लोग डंडा पत्थर लेकर दौड़ाए तो सांड भाग गया जिससे रामचंद्र की जान बच गई।

विज्ञापन
A young man who had gone to see the fields was attacked by a bull
साड़ के हमले में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर ग्रामसभा के निवासी 35 वर्षीय रामसुंदर सरोज सांड द्वारा हमला किए जाने से घायल हो गए। परिजनों का कहना है की रामसुंदर खेत देखने गया था वहां जाकर देखा तो खेत मे सांड फसल चौपट कर रहा था जब उसने सांड को हांकने की कोशिश की तो सांड हमलावर हो गया। सांड ने उसे उठाकर फेंक दिया जिससे उसके हाथ पांव में चोट आई पड़ोस के खेतों में काम करने वाले लोग डंडा पत्थर लेकर दौड़ाए तो सांड भाग गया जिससे रामचंद्र की जान बच गई।

विज्ञापन


रामसुंदर के पिता रामनिहोर का कहना है की उसके बाद तत्काल वो अपने बेटे को लेकर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ गए, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टरों ने रामसुंदर को घर ले जाने को कहा। राम निहोर एवम अन्य लोगों का कहना है की जानवरों के कारण आजकल खेती को सुरक्षित करना बहुत मुश्किल हो गया है। फसल तो चौपट कर ही रहे हैं, हांकने जाओ तो कुछ सांड ऐसे हैं जो हांकने वाले को ही मारने के लिए दौड़ा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed