फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man returning from his brother's procession died in a road accident, there was chaos before the bride

प्रतापगढ़ : भाई की बरात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दुल्हन के पहुंचने से पहले मचा कोहराम

Fri, 09 Jun 2023 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 05:10 PM IST
सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी दीनानाथ पटेल (16) पुत्र शिव कैलाश अपने सगे भाई की शादी में जौनपुर जनपद के मछलीशहर थाना क्षेत्र भिखारीपुर स्थित गांव में गया था। उसके साथ उसके चचेरे भाई मुकेश (15) तथा शिवलाल भी थे। बरात गुरुवार को गई थी।

विज्ञापन
A young man returning from his brother's procession died in a road accident, there was chaos before the bride
दीनानाथ पटेल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फतनपुर थाने क्षेत्र के फतनपुर बाजार से पहले छोटी नहर के पास सड़क के किनारे खड़े चार पहिया वाहन में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। साथ में बाइक पर सवार रहे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक अपने सगे भाई की बरात से लौट रहा था। उसके मौत से परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। दुल्हन के पहुंचने से पहले घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी दीनानाथ पटेल (16) पुत्र शिव कैलाश अपने सगे भाई की शादी में जौनपुर जनपद के मछलीशहर थाना क्षेत्र भिखारीपुर स्थित गांव में गया था। उसके साथ उसके चचेरे भाई मुकेश (15) तथा शिवलाल भी थे। बरात गुरुवार को गई थी। शुक्रवार की सुबह वह बरात से दोनों के साथ बाइक से घर वापस आ रहा था। फतनपुर बाज़ार के पहले छोटी नहर के समीप सड़क के किनारे खड़ी चार पहिया वाहन से टकराकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से तीनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दीनानाथ को मृत घोषित कर दिया। मुकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक वर्ष के शिवलाल को मामूली चोटे आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही खुशियों वाले घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed