{"_id":"6841d985582629cb77074d7c","slug":"a-young-man-hanged-himself-after-making-a-video-call-to-his-female-friend-from-mumbai-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-141122-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुंबई से महिला मित्र को वीडियो कॉल कर फंदे से झूल गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुंबई से महिला मित्र को वीडियो कॉल कर फंदे से झूल गया युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगीपुर। मुंबई से गांव में मौजूद महिला मित्र को वीडियो कॉल कर बुधवार को युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने मुंबई से लौटने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
सांगीपुर थाना के देऊम पूरब पूरे सुदामा निवासी आकाश मिश्र (24) की गंजेहड़ी गोबरा गांव के एक युवक से दोस्ती थी। ग्रामीणों के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले दोस्त के घर पर रहने वाली उसकी साली से आकाश की दोस्ती हो गई। वहीं, दोनों साथ-साथ घूमने भी लगे थे। तीन माह पूर्व गंजेहड़ी निवासी दोस्त और उसके परिजनों को आपत्ति थी। महिला मित्र पर दबाव बनाकर आकाश से बातचीत बंद करा दी गई।
जिसके बाद आकाश मुंबई चला गया और बहन के घर रहते हुए प्राइवेट कंपनी में काम करने लगा। कुछ दिनों बाद आकाश की उसकी महिला मित्र की फिर से बातचीत होने लगी। लेकिन, परिजनों के दबाव के चलते वह रिश्ता खत्म करने की बात कहने लगी।
विज्ञापन
मृतक आकाश के पिता पंकज मिश्र ने बताया कि बुधवार की शाम उसके बेटे ने महिला मित्र के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर बातचीत की। तभी उसे पता चला कि युवती के परिजनों ने रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाया है। इसके बाद उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
आरोप है कि प्रेमिका ने आकाश की खुदकुशी की बात उसकी बहन को भी नहीं बताई। सांगीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।