{"_id":"686537df7b50a0cfdb0466cd","slug":"a-young-man-died-due-to-a-bull-attack-a-dozen-villagers-had-been-targeted-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : सांड के हमले से युवक की मौत, दर्जनभर ग्रामीणों को निशाना बना चुका है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : सांड के हमले से युवक की मौत, दर्जनभर ग्रामीणों को निशाना बना चुका है
Wed, 02 Jul 2025 07:15 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Jul 2025 07:15 PM IST
सार
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा भवानीगंज निवासी लालमन चौरसिया (44) पुत्र जवाहरलाल बाएं हाथ से दिव्यांग था। उसकी शादी विवाह नहीं हुआ था वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था।
.
विज्ञापन
सांड़।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा भवानीगंज निवासी लालमन चौरसिया (44) पुत्र जवाहरलाल बाएं हाथ से दिव्यांग था। उसकी शादी विवाह नहीं हुआ था वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। बुधवार की सुबह वह शौच के लिए गांव के बगल खेतों की तरफ गया था तभी अचानक आवारा सांड ने हमला उसपर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया । परिजन उसे इलाज के लिए लखपेड़ा स्थित निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ओमानंद द्विवेदी ने मामले की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिया जिस पर लखपेड़ा चौकी के सिपाही मौके पहुंचे और घटना की जांच की ग्राम प्रधान ओमानंद द्विवेदी ने बताया कि अब तक सांड के हमले से दर्जन से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी सांड को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
सांड को पकड़ने के लिए वन विभाग को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा ।बीडीओ बाबागंज को आवारा सांड को पड़कर गौशाला में भेजने के लिए निर्देशित किया गया है। -
विज्ञापन
बृहस्पति सिंह एसडीएम कुंडा