फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man died after being struck by an electric current

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being struck by an electric current
फतनपुर थाना क्षेत्र के कलीमुरादपुर में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से विकासचंद्र मौर्य की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

कलीमुरादपुर निवासी 40 वर्षीय विकास चंद्र मौर्य उर्फ गोपी मंगलवार की सुबह भोर में शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी हरिओम व कृष्ण कुमार के खेत में लगे पंपिंगसेट की जर्जर केबल बिछाई गई थी। बरसात के कारण विकास खुली केबल की की चपेट में आ गया। करंट लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से परिजनों संग ग्रामीणों में आक्रोश रहा। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग की टीम भी पहुंच गई। लोगों का कहना था कि कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना कनेक्शन के ही पंपिंगसेट चलाया जा रहा था। जिसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मृतक के भाई लालचंद की तहरीर पर हरिओम और कृष्ण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का पुलिस ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों ने उचित मदद का भरोसा दिलाया। मृतक की पत्नी सुनीता मौर्य का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे आर्यन, बेटी अर्पिता के सिर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed