{"_id":"68bb2c15c81f76334f0e38dc","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-intercity-train-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-147192-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इंटरसिटी ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इंटरसिटी ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना के घंटों बाद पहुंची जीआरपी पुुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोराली निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार कानपुर में पल्लेदारी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह कानपुर से चलकर प्रयागराज को जाने वाली कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर के लिए निकला। उसे ऊंचाहार में उतरना था, लेकिन वह उतर नहीं सका। दोपहर करीब 12.48 बजे ट्रेन परियावां रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन वहां स्टाप नहीं था। इसी बीच वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया।
घटना की सूचना स्टेशन मास्टर चेतन शुक्ला ने जीआरपी ऊंचाहार को दी। हालांकि जीआरपी करीब साढ़े तीन घंटे बाद शाम 4:30 बजे मौके पर पहुंची तब तक युवक की जान जा चुकी थी।
लोगों की माने तो घायल की काफी देर तक सांसें चल रही थी, लेकिन उसे उपचार के लिए न तो स्थानीय पुलिस ले गई और ना ही समय पर जीआरपी पुलिस पहुंच सकी। जबकि घटना स्थल से ऊंचाहार जीआरपी थाने की दूरी महज दस किमी है। उधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी पुलिस ने शव को रायबरेली जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।