फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man committed suicide by jumping into a well before going to his cousin's wedding.

Pratapgarh News: चचेरे भाई की बरात जाने से पहले कुएं में कूदकर युवक ने दी जान

Mon, 22 Apr 2024 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping into a well before going to his cousin's wedding.
मृतक दिनेश कुमार पाल। फाइल फोटो
फोटो-4
विज्ञापन

चचेरे भाई की बरात में जाने से पहले कुएं में कूदकर युवक ने दी जान
विवाह वाले घर में पसरा मातम, सादगी से निभाई गईं विवाह की रस्मे
संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव में चचेरे भाई की बरात जाने से पहले युवक ने परिजनों से तकरार के बाद क्षुब्ध होकर कुएं में कूद कर जान दे दी। जब तक परिजन औररिश्तेदार उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। घटना के बाद खुशी वाले घर में मातम पसरा रहा।

मल्हूपुर निवासी दिनेश कुमार पाल (45) के चचेरे भाई सौरभ पाल की रविवार को शादी थी। बरात निकलने की तैयारी के बीच दिनेश की परिवार सदस्यों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। जिससे क्षुब्ध होकर दिनेश घर के बगल कुएं में कूद गया। जिससे विवाह वाले घर में खलबली मच गई। आननफानन परिजन संग रिश्तेदार उसे कुएं से बाहर निकालने में जुट गए। आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जिससे शादी वाले घर में मातम पसर गया। परिवार के लोगों ने सादगी के साथ बरात रवाना की। जहां रात में शादी की औपचारिकता पूरी हुई। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भेजा। दिनेश के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। देल्हूपुर थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed