फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   a teen ager died in pond during bathing

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Thu, 06 Aug 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
a teen ager died in pond during bathing
नहाने के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा रहा। साथ मौजूद चचेरे भाई समेत अन्य किशोर सहमे रहे। नगर कोतवाली केे पूर्वी सहोदरपुर निवासी मोहम्मद हनीफ का इकलौता बेटा मोहम्मद एबाद (14) बुधवार को अपने चचेरे भाई व पड़ोस के लड़कों के साथ सई नदी की ओर निकला था। सई नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण सभी कादीपुर व महुआर की सीमा पर स्थित तालाब में नहाने लगे। नहाने के दौरान अचानक एबाद डूबने लगा।
विज्ञापन

उसे बचाने का चचेरे भाई ने पूरा प्रयास किया, लेकिन उसका हाथ छूट गया और वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। शोरशराबा सुनकर आसपास मवेशी चरा रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों ने मशक्कत के बाद पानी में डूबे एबाद को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल भागे। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। शव लेकर घर लौट आए। मृतक की दो बहनें हैं। इकलौते बेटे की मौत से हनीफ व उसकी पत्नी व दोनों बेटियां रोते हुए बेहोश हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed