Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A smart rover will identify diseases in the field and advise

Pratapgarh News: स्मार्ट रोवर खेत में पहचानेगा रोग, फोन पर बताएगा किस दवा का छिड़काव करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A smart rover will identify diseases in the field and advise
कृ​षि कवच मॉडल। विभाग
छह माह के गहन शोध और परीक्षण के बाद छह सदस्यीय टीम ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित ‘कृषि कवच’ एप तैयार किया है। इसका स्मार्ट रोवर (रोबोट) खेतों की मिट्टी का पीएच मान, उर्वरा शक्ति, फसलों में लगने वाले रोग की पहचान करेगा।
विज्ञापन

रोगों की पहचान करने के बाद फोन पर संदेश भेजेगा। साथ ही बचाव के तरीके बताएगा। किसान के मोबाइल एप से अनुमति मिलने पर रोवर संबंधित फसल के पौधे तक पहुंचकर सही मात्रा में दवा का छिड़काव करेगा। फसल में कौन सी दवा का छिड़काव करना है यह भी बताएगा।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज के कृषि संकाय के छात्रों ने पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में ‘कृषि कवच’ को पेश किया। छह सदस्यीय टीम में शामिल मानधाता के दीपांशु ने बताया कि उनके मॉडल को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र के साथ 10 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कृषि कवच
दीपांशु ने बताया कि कृषि कवच में ‘स्मार्ट रोवर’ है। यह रोवर खेत में घूमकर डाउनी मिल्ड्यू, पाउडरी मिल्ड्यू, लीफ कर्ल और टोबैको मोजेक जैसे गंभीर रोगों को कैमरे और एआई के जरिये पहचानेगा। रोग की पहचान होते ही किसान के मोबाइल पर अलर्ट भेजेगा। उसका उपचार बताएगा।
परियोजना में तीन मुख्य इकाइयां जोड़ी गई हैं। इनमें स्मार्ट सौर सेंसर, जावा प्रोग्रामिंग पर आधारित मोबाइल एप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित रोवर शामिल हैं।
खेत से जुड़ा डाटा एप होगा उपलब्ध
कृषि कवच एक एकीकृत प्रणाली पर आधारित है। इसमें स्मार्ट सेंसर लगे हैं जो मिट्टी की नमी और विद्युत चालकता की सटीक जांच करते हैं। खेत से जुड़ा पूरा डाटा किसान के मोबाइल एप पर उपलब्ध होगा। यह एप बोआई, पौधों की दूरी और मौसम का सटीक पूर्वानुमान भी बताता है।
एप बताएगा फसल का भाव
एप के जरिये किस मंडी में किसान की फसल का क्या भाव चल रहा है, इसकी जानकारी मिलेगी। इससे किसान अपनी उपज के वाजिब दाम पा सकेंगे। उन्हें नजदीकी मंडियों की भी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

दीपांशु की इस सफलता पर पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, सत्येंद्र त्रिपाठी, विश्वनाथ त्रिपाठी, समर बहादुर विश्वकर्मा, नितिन मिश्रा, अंबिकेश, विशाल, निहाल, पंकज और शिव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed