फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A raid in search of the one who threatened cabinet minister Moti Singh

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को धमकी देने वाले की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

Wed, 09 Sep 2020 11:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Sep 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
A raid in search of the one who threatened cabinet minister Moti Singh
आसपुर देवसरा के विनैका गांव स्थित हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के घर पहुंची पुलिस। - फोटो : pratapgarh
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के कथित भांजे चंदन यादव की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका स्थित सभापति यादव के घर के साथ ही सुल्तानपुर के कादीपुर में भी दबिश दी। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के 50 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि मंत्री को धमकी देने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह को आसपुर देवसरा के विनैका निवासी हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के आवास पर रविवार को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सुलतानपुर के कादीपुर के रहने वाले चंदन यादव ने 25 हजार के इनामी सभापति को अपना मामा बताते हुए सरेआम मंत्री मोती सिंह को गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर उसका धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में एसओ देवसरा ने चंदन यादव व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मंगलवार को ही सीओ पट्टी ने भारी फोर्स और पीएसी के साथ विनैका स्थित हिस्ट्रीशीटर के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला।

बुधवार को पुलिस फिर विनैका गांव पहुंची। सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव को भी पुलिस ढूंढती रही, लेकिन दोनों फरार मिले। उधर, मंत्री को धमकी देने के आरोपी चंदन यादव की तलाश में पुलिस सुलतानपुर जिले के कादीपुर में भी डटी हुई है। वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


आरोपी चंदन के कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पुलिस उसके बारे में पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। वह घर व संभावित ठिकानों पर नहीं है। कुछ लोगों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो में धमकी के दौरान मौजूद लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed