{"_id":"6a8c907cf9d4dcea32072b74","slug":"a-queue-of-devotees-chants-of-har-har-and-bam-bam-filling-the-air-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-176071-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भक्तों की कतार, हर-हर, बम-बम की जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भक्तों की कतार, हर-हर, बम-बम की जयकार
विज्ञापन
बाबा भयहरणनाथ धाम में सावन माह के अंतिम दिन जलाभिषेक करते श्रद्धालु। पुजारी
सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों व मंदिरों में शिव भक्तों की कतार लगी रही। हर-हर बम-बम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। भोर में महा आरती के बाद जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा।
बेलखरनाथ धाम में भोर में चार बजे मंगला आरती से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। प्रयागराज संगम से जल लेकर कांवड़ियों की टोली आधी रात बेलखरनाथ धाम पहुंच गई थी। महाआरती के बाद जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। भगवान भोलेनाथ को पुष्प, अक्षत, भस्म, शमी, धतूरा, बिल्व पत्र व फल अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई।
दोपहर दो बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामू ओझा ने भी दर्शन-पूजन किया। बोल बम कांवड़िया संघ सांगा पट्टी और पूरेसनाथ गांव की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने खूंझी कला मोड़, यहियापुर मोड़ सहित चार जगहों पर बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया। यहियापुर मोड़ पर दो-पहिया, चार-पहिया, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। श्रद्धालुओं को पैदल ही धाम भेजा जा रहा था।
सामूहिक रुद्राभिषेक में गूंजे मंत्र
शिवालयों व मंदिरों में जगह-जगह सामूहिक रुद्राभिषेक हुआ। मां बेल्हा देवी धाम में आचार्य आलोक ऋषिवंश के मार्गदर्शन में आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के बीच पूजन व रुद्राभिषेक कराया। चिलबिला बाजार स्थित बाबा ओंकारेश्वरनाथ धाम में दर्शन-पूजन क दौर चलता रहा।
प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित शिवालय में मंदिर के महासचिव समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने विधि-विधान से पूजा की। वहीं, बाबा बेलखरनाथ धाम, बाबा भयहरण नाथ धाम, बाबा घुइसरनाथ धाम में भंडारा हुआ। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
...........
मंदिरों में भी हर-हर, बम-बम की गूंज
अंतिम सोमवार को मानधाता के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। मेहदोरा, खरवई, कलानी, छितपालगढ़ स्थित शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।