{"_id":"5838811d4f1c1bcc6713b1a2","slug":"a-huge-crowd-for-deposite","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार रुपये के नोट जमा करने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार रुपये के नोट जमा करने उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुक्रवार से नोट बदलने का काउंटर तो बंद हो गया, मगर एक हजार रुपये के नोट जमा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जिले की अधिकांश शाखाओं में एक हजार रुपये का नोट जमा करने के लिए लंबी लाइन लगी रही। एसबीआई की मुख्य शाखा में एक हजार रुपये जमा करने के लिए ग्राहक धक्का-मुक्की करते रहे। हालांकि शुक्रवार को बैंकों से लाइन कम होती दिखाई पड़ी, जबकि एटीएम पर धक्का-मुक्की होती रही। जिले के अधिकांश एटीएम अभी तक सक्रिय नहीं हुए हैं, इससे ताला लटकता रहा।
गुरुवार को आधीरात से एक हजार रुपये प्रचलन से पूरी तरह बाहर होने पर ग्राहकों ने शुक्रवार को यह नोट बैंकों में जमा करने में पूरी ताकत लगा दी। बैंकों में उमड़ी भीड़ में अधिकांश लोग एक हजार रुपये के पुराने नोट जमा करने वालों में थे। एसबीआई और बीओबी में रुपये जमा कर लोगाें ने राहत की सांस ली। एसबीआई जिस काउंटर पर रुपये बदल रहा था, उसे भी आज नोट जमा करने के लिए खोल दिया। भीड़ इतनी अधिक थी कि दो काउंटर के चलने के बाद भी शाम तक जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। इधर, बैंक शाखाओं से रुपये लेने वालों की संख्या कम दिखी, जबकि एटीएम में महिलाओं और पुरुषों की लंबी लाइन लगी रही। एसबीआई में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस तैनात की गई थी। शहर के एसबीआई, बीओबी, इलाहाबाद, पीएनबी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में रुपये लेने के लिए एटीएम में ग्राहक धक्का-मुक्की करते रहे। हालांकि अधिकांश एटीएम में शुक्रवार को भी ताला लटकता रहा।
बैंकों में दो दिन रहेगा अवकाश
जिले के राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों में दो दिन का अवकाश रहेगा। महीने का चौथा शनिवार होने के कारण 26 और 27 नवंबर को रविवार होने के कारण कामकाज नहीं होगा। अब सोमवार को ही जिले की बैंक शाखाओं में कामकाज होगा।