फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A girl who had gone to the fields was found injured in a drain, referred

Pratapgarh News: खेत जाने के लिए निकली युवती नाले में घायल मिली, रेफर

Tue, 25 Jun 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
A girl who had gone to the fields was found injured in a drain, referred
घर से खेत जाने के लिए निकली युवती के नाले में घायल अवस्था में मिली। उसके गले व कमर पर कई चाकू के वार किए गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवती को सीएचसी ले गई। जहां पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर गांव निवासी सुष्मिता निषाद सोमवार की भोर करीब खेत जाने के लिए घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सुबह ग्रामीणों ने सुष्मिता को नाले में घायल देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवती को सीएचसी कालाकांकर ले गई। युवती ने पुलिस को बताया कि गांव के शनि रैदास ने उस पर चाकू से कई वार कर घायल किया है। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। आरोपी युवक के माता-पिता व बहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को प्रयागराज रेफर कर दिया। एसओ धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed