फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A gift handed over to the jewelery businessman from Corona

कोरोना से मरे आभूषण कारोबारी को किया सुपुर्द ए खाक

Fri, 14 Aug 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
A gift handed over to the jewelery businessman from Corona
कोरोना से हुई मौत के बाद शव को कुंडा स्थित कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
कस्बे के आभूषण व्यवसायी की कोरोना से मौत हो गई थी। बुधवार देर रात उसका शव स्वास्थ्यकर्मी कुंडा लेकर आए। इसके बाद स्वाथ्यकर्मियों ने उसके शव को दफन किया। गुरुवार को पूरे मोहल्ले में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही जिले से आई स्वास्थ्य टीम ने लोगों की सैंपलिंग की।
विज्ञापन

कुंडा कस्बे के खैराती रोड निवासी एक आभूषण व्यवसायी को दिक्कत होने के बाद एसआरएन भर्ती कराया गया था। वहां जांच में उसके कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसके शव को स्वास्थ्यकर्मी देर रात कुंडा लेकर आए। यहां परिजनों ने पहले से ही कब्र तैयार की थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी देखरेख में उसके शव को दफन कराया। गुरुवार की सुबह सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने खैराती रोड मोहल्ले के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करनी शुरू कर दी। इसके साथ ही लोगों को सैंपलिंग कराने के लिए कहा। जिले से आई स्वास्थ्यटीम ने लोगों की सैंपलिंग की। पूरे दिन कस्बे में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। खैराती रोड को सील करने की कवायद पुलिस कर रही थी। इधर जिले से आई स्वास्थ्य टीम ने 27 व सीएचसी की टीम ने 93 लोगों के सैंपल लिए। सीएचसी के एंटीजन टेस्ट में दीवानी के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

सैंपलिंग में लोग नहीं ले रहे रुचि
कुंडा। कुंडा सीएचसी क्षेत्र लोग सैंपलिंग कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र के लिए आने वाले एंटीजन किट पूरी तरह से उपयोग में नहीं आ रहे हैं। दरअसल कुंडा सीएचसी में एनटीजन टेस्ट के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। दोनों टीमों को 50 -50 किट मिलती है। अस्पताल में लोग आकर अपनी जांच नहीं करा रहे हैं। इसके चलते महज 30 से 35 किट का ही उपयेाग हो पाता है। उधर गांव में भी लोग इसकी जांच से भागने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते वहां भी किट हर दिन बच रही है। सीएचसी अधीक्षक डा.दिनेश सिंह ने बताया कि लोगों को स्वयं से जांच के लिए आगे आना चाहिए। यदि कहीं पर 20 से 50 लोग अपनी जांच कराना चाहते हों तो वहां टीम भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा में कोविड 19 अस्पताल की मांग
क्षेत्रीय लोग कुंडा में भी कोविड 19 अस्पताल की जरूरत महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिले के साथ ही लालगंज में भी अस्पताल बनाया गया है, लेकिन कुंडा इतना बड़ा और जिले से अधिक दूर होने के बाद भी यहां कोविड अस्पताल नहीं बनाया गया। इसके चलते यहां से कोरोना पाजिटिव लोगों को बाहर जाने में दिक्कत होती है। ऐसे में क्षेत्र में भी एक कोविड 19 अस्पताल बनना चाहिए।
कुएं में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड की टीम ने बाहर निकाला
रिश्तेदारी आया युवक फिसलकर कुएं में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड के लोग पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके साथ ही उसे अस्पताल भेजवाया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां गांव में एक कुएं में युवक के गिर जाने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के लोगों ने कुएं में लालटेन डालकर चेक किया तो उसमें गैस थी। इस पर फायर ब्रिगेड के इंचार्ज अनिल कुमार सिंह ने कुएं में पानी भरवाया। बाद में गैस खत्म होने के बाद रस्से के सहारे युवक को बाहर निकाल लिया गया। उसे आक्सीजन देने के बाद गाड़ी बुलवाकर अस्पताल भेजवाया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा रही। फायर ब्रिगेड के इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया कि समय रहते सूचना मिल जाने पर फायर कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए युवक को जिंदा बाहर निकाल लिया। उसे अस्पताल भेजा गया है। कुएं में गिरे युवक की पहचान मानिकपुर थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव निवासी पवन सोनकर (22) पुत्र सोने लाल सोनकर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed