{"_id":"6679efce1f5d65240d0e3d74","slug":"a-fire-blazed-at-an-agent-in-mahuli-mandi-left-him-half-dead-and-looted-rs-90000-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-119447-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महुली मंडी में आढ़ती पर झोंका फायर, अधमरा कर 90 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महुली मंडी में आढ़ती पर झोंका फायर, अधमरा कर 90 हजार लूटे
Tue, 25 Jun 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
वर्चस्व की जंग में सोमवार की सुबह महुली मंडी में फल कारोबारी और अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ के ऊपर हमलावरों ने फायर कर दिया। लाठी डंडे से जमकर पीटा और गल्ले से 90 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। मारपीट और फायरिंग के दौरान मंडी में भगदड़ मच गई।
नगर कोतवाली के बेगमवार्ड नई बस्ती निवासी 28 वर्षीय अधिवक्ता आसिफ फल का भी कारोबार करते हैं। सोमवार को वह महुली मंडी में अपनी आढ़त पर कारोबार कर रहे थे। तभी 18 जून को हुई मारपीट की घटना की रंजिश में पहुंचे हमलावरों ने उन पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी। यह देख हमलावरों ने हॉकी, डंडे से उस पर हमला कर दिया। फायरिंग व मारपीट के दौरान शोर शराबे की आवाज सुन भगदड़ मच गई। दूसरे कारोबारियों को आता देख आरोपी गल्ले से 90 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।
मरणासन्न अवस्था में आसिफ को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। चाचा सिद्दीक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रंजीतपुर चिलबिला के रहने वाले खुर्शीद, फिरोज इनके पिता इलियास, बेगमवार्ड पाइक रोड के रहने वाले सगे भाई असलम व अरकम व पांच छह व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला व डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।