फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A fight in a land dispute, firing

जमीन विवाद में मारपीट, फायरिंग

Wed, 29 Jul 2020 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
A fight in a land dispute, firing
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। फायरिंग की बात भी सामने आई है। सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा पूरे भवन (भोन का पुरवा) निवासी सुरेश और विजय के बीच जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार की रात सुरेश यादव और विजय यादव पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। ग्रामीणों के अनुसार पांच राउंड फायरिंग भी हुई। जिसमें एक पक्ष के विनय और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सुरेश समेत अन्य लोगों को चोटें आईं। जानकारी के बाद भी पुलिस विलंब से पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस फायरिंग से इनकार करती रही। पुलिस खेत की सिंचाई कर रहे दूसरे गांव भोगापुर (गजराही) के गुड्डू मिश्र को साथ ले गई। बाद में उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
गैस डिलीवरी वैन से लूट की कोशिश करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
गैस डिलीवरी वैन से लूट की कोशिश करने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घटना में शामिल एक आरोपी अभी फरार है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के शमशेरगंज बाजार से 26 जुलाई को शिवम गैस एजेंसी की डिलीवरी वैन सिलेंडर की बिक्री कर शहर की ओर लौट रही थी। बढनी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने वैन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों की मंशा समझते हुए चालक वैन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

यह देख बदमाशों ने वैन पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों से बचकर चालक ओमप्रकाश मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह दलबल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक उसी दिन फूलपुर से बरामद कर ली। जिसे बदमाश पेट्रोल खत्म होने पर छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने कैशियर ओमप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को जेठवारा पुलिस ने फूलपुर से इरफान पुत्र सैजुद्दीन निवासी सिंधौर व जावेद पुत्र मोहम्मद अली निवासी चमरूपुर शुक्लान को दबोच लिया। उनके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में फरार चल रहे अरमान की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। जेठवारा पुलिस ने जावेद व इरफान को जेल भेज दिया।

विवाहिता को ससुराल से ले भगा ले गया प्रेमी, मायके में छोड़ा
संडवाचंडिका। विवाहिता को प्रेमी भगा ले गया, लेकिन पुलिस के शिंकजा कसने पर उसे मायके छोड़कर भाग निकला। घटना को लेकर इलाके में खासी चर्चा है। अंतू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को पड़ोसी का रिश्तेदार भगा ले गया। शादी के पहले से दोनों के बीच प्रेम चल रहा था। ससुरालवालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस के शिकंजा कसने पर प्रेमी विवाहिता को मायके छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed