{"_id":"6984d929401c55ac990d8b09","slug":"a-fight-broke-out-between-wedding-guests-and-the-truck-driver-the-police-have-registered-a-first-information-report-fir-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-158774-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बरातियों व ट्रक चालक में मारपीट, पुलिस ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बरातियों व ट्रक चालक में मारपीट, पुलिस ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र में बरातियों व ट्रक चालक के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को लेकर महेशगंज थानाध्यक्ष व अधिवक्ताओं के बीच तकरार का भी वीडियो भी वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
महेशगंज थाने में तैनात दरोगा शिवा प्रजापति के अनुसार दो फरवरी की रात वह गश्त पर निकले थे। रात करीब 11.15 बजे हीरागंज बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस के करीब के द्वारपूजा के लिए जा रही बरात व महेशगंज थाना क्षेत्र के अन्नावा निवासी ट्रक चालक संजीव मौर्य के बीच मारपीट की सूचना मिली। बरात में शामिल कुछ लोग खुद को अधिवक्ता बताने लगे। हंगामा बढ़ने पर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बुलाया गया।
दरोगा की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी उमापति त्रिपाठी, झलवा के हिमांशू अग्रहरि, वीरेंद्र सिंह, राजा शुक्ला, अंशुमान, अवनीश शुक्ला व कालिंदीपुर निवासी ओसामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। रात में हिरासत में लिए गए लोगों के पक्ष में अधिवक्ता थाने पहुंचे। इस बीच थानाध्यक्ष राधेश्याम व अधिवक्ताओं के बीच तकरार हुई। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने घटनास्थल पर दरोगा से विवाद करने व ट्रक चालक से मारपीट करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।