फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A dilapidated wooden temporary bridge collapsed, disrupting the movement of five thousand people.

Pratapgarh News: जर्जर लकड़ी का अस्थायी पुल गिरा, पांच हजार लोगों का आवागमन बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A dilapidated wooden temporary bridge collapsed, disrupting the movement of five thousand people.
क्षेत्र के बकुलाही नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल जर्जर होने के चलते बृहस्पतिवार को गिर गया। पुल गिर जाने से करीब आठ गांवों की पांच हजार आबादी का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने सेतु निर्माण निगम से एप्रोच मार्ग बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

करीब चार साल पहले बकुलाही नदी पर सेतु निर्माण निगम ने पुल का निर्माण किया था लेकिन एप्रोच मार्ग न होने के कारण सिपाहमहेरी, संसारपुर, कुशफरा सहित अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। मजबूरी में ग्रामीणों ने एक साल पहले आवागमन के लिए नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बना लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को राजगढ़ से डगैता आने-जाने में पुल सहूलियत दे रहा था। हालांकि पानी के बहाव के चलते पुल की लकड़ियां सड़ कर जर्जर हो गई थीं। ग्रामीणों को पुल ढहने का पहले से ही अंदेशा हो गया था। इसी के चलते करीब एक सप्ताह से ग्रामीणों ने पुल से आवागमन बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अचानक पुल गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। हालांकि ग्रामीणों ने पुल के एप्रोच मार्ग बनाए जाने की मांग प्रशासन से की है। एसडीएम रानीगंज विमल कुमार ने बताया कि पुल गिरने की जानकारी नहीं है। राजस्व टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए सेतु निगम को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed