फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A controlled lifestyle and awareness are the only ways to prevent cancer: Dr. Rajesh

नियंत्रित जीवनशैली और जागरूकता ही कैंसर से बचाव का उपाय : डॉ. राजेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A controlled lifestyle and awareness are the only ways to prevent cancer: Dr. Rajesh
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज, सीएमओ कार्यालय मेें कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, महिलाओं एवं पुरुषों में होने वाले सामान्य कैंसर, जीवनशैली और आहार से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि नियंत्रित जीवनशैली और जागरूकता ही कैंसर से बचाव का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज व तीमारदार गुटका पान खाकर आए तो तत्काल उन्हें वार्ड से बाहर निकाल दिया जाए। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद और डीपीएम डॉ. रंजीत यादव ने कहा कि जले हुए खाद्य तेल एवं रिफाइंड के प्रयोग से बचें। पॉलिथीन एवं प्लास्टिक कप में चाय नहीं पीना चाहिए। बच्चों को प्लास्टिक के बर्तन में गर्म नाश्ता पैक करके नहीं देना चाहिए। इससे भी कैंसर का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था तरुण चेतना ने पट्टी के बहुता में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान निदेशक नसीम अंसारी, हकीम अंसारी, श्याम शंकर, डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर, डॉ. राजेश, आरजी चौधरी, अखिलेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed