फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A collapsed house in Delhi due to a cylinder explosion, the middle-aged of the strip died

दिल्ली में ब्लास्ट से पट्टी के अधेड़ की गई जान, भतीजा हुआ घायल

Sat, 29 Feb 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
A collapsed house in Delhi due to a cylinder explosion, the middle-aged of the strip died
कंधई थाने के बरहूपुर गांव निवासी अच्छेलाल का दिल्ली में दंगे के दौरान गिरा मकान। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। दिल्ली के नारायना वेस्ट पटेल नगर में बुधवार भोर में सिलेंडर फटने से कई लोगों के मकान ढह गए। इस घटना में पट्टी के विरौती गांव के एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। शुक्रवार को उसका घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। इलाके में दिनभर दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान घर में दंगाइयों द्वारा आग लगाने की चर्चा होती रही। हालांकि कोई इसकी पुष्टि नहीं कर सका।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के विरौती निवासी अच्छेलाल वर्मा (53) पुत्र पारसनाथ अपने बेटे सूरज व भतीजे विजयशंकर और उमाशंकर के साथ दिल्ली में रहता था। सभी मोमबत्ती की फैक्ट्री में काम करते थे। सभी लोग दिल्ली के पटेल नगर नारायना वेस्ट बी ब्लाक में किराए के मकान में दूसरे तल पर रहते थे। परिजनों का कहना है कि अच्छेलाल और विजयशंकर दिन ड्यूटी करते थे, जबकि अच्छेलाल का बेटा बेटा सूरज और भतीजा उमाशंकर रात में ड्यूटी पर जाते थे। बुधवार भोर में करीब चार बजे सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ और अच्छेलाल के मकान समेत आसपास के घर जमींदोज हो गए।
विज्ञापन

अच्छेलाल मलबे के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना में उसका भतीजा विजय शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। खबर पाकर पांच सौ मीटर दूर मोमबत्ती कंपनी में काम कर रहा उसका बेटा सूरज और भाई का लड़का उमाशंकर भागकर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दूसरे दिन परिजन को सौंपा दिया। शुक्रवार को शव घर पहुंचा तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घरवालों का कहना है कि सिलेंडर में आग लगने से ब्लास्ट हुआ। उधर, इलाके में दिनभर दंगाई द्वारा घर में आग लगाने की चर्चा चलती रही।

दिल्ली दंगे में मृत कंधई थाने के बरहूपुर निवासी अच्छेलाल। फाइल फोटो

दिल्ली दंगे में मृत कंधई थाने के बरहूपुर निवासी अच्छेलाल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed