प्रतापगढ़ : दुकान में युवक को काटने वाला कोबरा पकड़ा गया, युवक की हो गई थी मौत
भूपियामऊ चौराहे पर अनुभव तिवारी की किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार को डंगैता गांव निवासी नितिन सिंह (22) किराने की दुकान पर बैठा था। दुकान के अंदर बैठे जहरीले सर्प ने नितिन को काट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली के भूपियामऊ में दुकान में युवक को काटने वाले कोबरा को शुक्रवार को पकड़ लिया गया। कोबरा को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। दुकान के अंदर से सांप को जिंदा पकड़ा गया। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका।
भूपियामऊ चौराहे पर अनुभव तिवारी की किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार को डंगैता गांव निवासी नितिन सिंह (22) किराने की दुकान पर बैठा था। दुकान के अंदर बैठे जहरीले सर्प ने नितिन को काट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इससे दहशत फैल गई थी। शुक्रवार को कई लोगों की मदद से सांप को किसी तरह से पकड़ा गया। इसे देखने के लिए दुकान के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी।