{"_id":"684dbce9b8342080070dfce6","slug":"a-bus-ran-over-a-cyclist-from-jaunpur-on-the-highway-killing-him-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-141648-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर बस ने जौनपुर के साइकिल सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर बस ने जौनपुर के साइकिल सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर शनिवार दोपहर लिलहा पावर हाउस के पास बेकाबू बस ने रिश्तेदारी जा रहे जौनपुर के साइकिल सवार मोतीलाल प्रजापति को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपालपुर रामनगर गांव निवासी 58 वर्षीय मोतीलाल प्रजापति साइकिल से अपने रिश्तेदारी दांदूपुर जा रहा था। वह रानीगंज के लिलहा पावर हाउस के पास साइकिल लेकर पहुंचा, तभी वाराणसी की तरफ से लखनऊ जा रही बेकाबू बस ने साइकिल में टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरने के बाद तेज रफ्तार बस उसे रौंदते हुए आगे निकल गई।
लोगों को पीछा करता देख चालक कुछ दूर बाद बस छोड़कर भाग निकला। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। अफरा-तफरी के बीच पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। काफी देर बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा। हालांकि देर शाम परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।