फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A bridge will be built between Dahilamau to Barachha on the Say River

दहिलामऊ से बराछा के बीच सई नदी पर बनेगा पुल

Mon, 02 Nov 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built between Dahilamau to Barachha on the Say River
बेल्हा देवी धाम के पश्चिम भुलियापुर व बराछा गांव के बीच सई नदी। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। नगर पालिका सीमा का दायरा बढ़ने के बाद ग्रामीण इलाके शहर का हिस्सा बन चुके हैं। उन्हें विकसित कर शहर का रूप दिलाने के लिए जल्द ही दहिलामऊ से बराछा के बीच सई नदी पर पुल बनेगा। इससे शहरियों को पट्टी, सुलतानपुर व अमेठी जाने के लिए दूसरा पुल मिल जाएगा। सांसद संगमलाल गुप्ता के प्रयास से लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम को सर्वे कर इस्टीमेट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शहर के करीब स्थित दहिलामऊ व बराछा गांव के कुछ हिस्सों को पिछले साल सीमा विस्तार के दौरान नगर पालिका में शामिल कर लिया गया। बराछा भले ही शहर से जुड़ा है, लेकिन विकास के मामले में कोसों दूर है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार से नगर पालिका में शामिल दहिलामऊ व बराछा को शहर से जोड़ने के लिए सई नदी पर पुल बनाने और अंबेडकर चौराहे से पहुंच मार्ग तैयार कर अमेठी बाईपास से जोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता (सेतु) लखनऊ वीके श्रीवास्तव ने राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर दहिलामऊ व बराछा के बीच सई नदी पर पुल व संपर्क मार्ग बनाने के लिए आगणन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जाम से मिलेगी मुक्ति
दहिलामऊ व बराछा के बीच सई नदी पर पुल बन जाने के बाद शहर की तस्वीर बदल जाएगी। पुल बन जाने से कचहरी से चिलबिला की ओर जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। उन्हें जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहिलामऊ जाने वाले मार्ग होगा चौड़ा
अंबेडकर चौराहे से होते हुए सदर बाजार जाने वाली सड़क पुल बनने के बाद चौड़ी होगी। ताकि इधर से गुजरने वाले लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। अभी सड़क भले ही बन गई है, लेकिन बहुत संकरी है। जिसके चलते वाहनों के आवागमन में समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed