Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A 10-bed SNCU ward will be set up at Patti CHC.

Pratapgarh News: पट्टी सीएचसी में बनेगा 10 बेड का एसएनसीयू वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A 10-bed SNCU ward will be set up at Patti CHC.
पट्टी सीएचसी में जल्द ही 10 बेड का न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड तैयार किया जाएगा। शासन से वार्ड निर्माण के लिए 45 लाख रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। वार्ड बनने से नवजातों का सीएचसी में ही इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

पट्टी के 170 गांवों की आबादी करीब दो लाख है। क्षेत्र में दो सीएचसी अमरगढ़ और पट्टी है। सीएचसी पट्टी में एसएनसीयू वार्ड तैयार होने से सीएचसी अमरगढ़ के नवजातों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

जिले और जौनपुर की सीमा से सटे अमरगढ़ में एसएनसीयू वार्ड न होने से बच्चों को मुख्यालय स्थित अस्पताल भेजा जाता था। अब इस वार्ड के बनने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर ने बताया कि पट्टी सीएचसी को मॉडल का दर्जा मिल गया है। मार्च में बजट मिलने के बाद सीएचसी में 10 बेड का एसएनसीयू वार्ड तैयार कराया जाएगा। वार्ड में नवजातों के उपचार के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वार्ड में लगेंगे आधुनिक उपकरण
पट्टी सीएचसी में बनने वाले 10 बेड के वार्ड में रेडिएंट वॉर्मर, फोटोथेरेपी मशीन, इंफ्यूजन पंप, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पल्स ऑक्सीमीटर की सुविधा होगी। कम वजन, समय से पहले जन्म, सांस लेने में तकलीफ, पीलिया और संक्रमण से ग्रसित नवजातों का इलाज किया जाएगा।
माताओं को भी मिलेगी राहत
वार्ड में 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ और प्रशिक्षित स्टाफ नर्स तैनात रहेगी। मां अपने बच्चे के साथ वार्ड में रहकर स्तनपान करा सकेंगी। इससे बच्चों के ठीक होने की दर बढ़ेगी और संक्रमण का खतरा कम होगा।

जिले में सिर्फ दो सरकारी अस्पतालों में है एसएनसीयू
जिले के महिला अस्पताल और कुंडा सीएचसी में एसएनसीयू वार्ड है। महिला अस्पताल पर लालगंज, पट्टी, रानीगंज, मानधाता क्षेत्र के मरीजों का उपचार किया जाता है। वहीं, कुंडा सीएचसी में कालाकांकर, महेशगंज, बाघराय, कुंडा के नवजातों के उपचार की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed