फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   तीन हेडमास्टर निलंबित, शिक्षकों का रोका वेतन

तीन हेडमास्टर निलंबित, शिक्षकों का रोका वेतन

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा अधिकारी एसटी हुसैन ने सोमवार को स्कूलों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान तीन हेडमास्टरों को निलंबित कर दिया जबकि कई सहायक अध्यापकों का वेतन रोका। उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी दी कि वे आदत में सुधार लाते हुए शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमवार को सदर ब्लाक के पूरे ओझा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां शिक्षा की गुणवत्ता निम्न स्तर की मिली। स्कूल में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापिका पुष्पा मिश्रा व सहायक अध्यापक सरोज बाला का वेतन रोक दिया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सिटी द्वितीय में एमडीएम में खामी पाई गई। इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्नेह कुमारी शुक्ला को निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। शिक्षा में लापरवाही बरतने पर टेउंगा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मुन्नी देवी व शिक्षिका अरुणा देवी का वेतन रोक दिया। विहार ब्लाक के सरायमहासिंह प्राथमिक विद्यालय में गैरहाजिर शिक्षक राजाराम को निलंबित किया जबकि कानूपुर प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम मेन्यू के मुताबिक बच्चों को नहीं दिया गया था और न ही किसी अधिकारी को मामले से अवगत कराया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक मनोज त्रिपाठी को निलंबित करने के साथ ही सहायक अध्यापक आशीष मिश्र का वेतन रोक दिया। बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया है कि बच्चों की शिक्षा बेहतर बनाई जाए। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed