{"_id":"10-49938","slug":"Pratapgarh-49938-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाजियों के इस्तकबाल को ईदगाह तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाजियों के इस्तकबाल को ईदगाह तैयार
Pratapgarh
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। ईद उल फितर की तैयारी में हर कोई जुटा हुआ है। ईदगाह नमाजियों के इस्तकबाल के लिए तैयार है। साफ-सफाई के साथ पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जिन मसजिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी उनमें भी जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।
भुलियापुर ईदगाह के अलावा जनपद के ईदगाहों में साल भर में दो बार ही नमाज अदा की जाती है। पहली बार ईद उल फितर और दूसरी बार ईद उल अजहा की। इसलिए ईदगाह की समुचित सफाई ऐसे ही मौके पर की जाती है। भुलियापुर ईदगाह पर हजारों लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए जुटते हैं। आसपास के लोगों के अलावा दूरदराज के गांवों के लोग भी पहुंचते हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोग ईदगाह की साफ-सफाई के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। रंगाई पोताई के बाद अब पेयजल की व्यवस्था अंतिम दौर में है। मेला परिसर की भी साफ-सफाई कराई जा रही है। ईद के दिन परिसर में मेला भी लगता है। जहां बच्चे खाने पीने की सामग्री के साथ खिलौने खरीदते हैं।