{"_id":"10-45789","slug":"Pratapgarh-45789-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के लिए प्रधान के घर फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी के लिए प्रधान के घर फायरिंग
Pratapgarh
Updated Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (ब्यूरो)। रंगदारी न देने पर डीहमेंहदी गांव के प्रधान के घर पर दबंगों ने फायरिंग की। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी वसूली व जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कई मुकदमों में वांछित नौशाद उर्फ डीएम बीस हजार रुपये रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी न देने पर आठ की रात करीब 10 बजे तीन लोग बाइक से उसके घर पहुंचे और गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दस मई को फिर नौशाद के नाम पर फोन कर रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने नौशाद उर्फडीएम समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रामनरेश यादव का कहना है शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन