{"_id":"10-45204","slug":"Pratapgarh-45204-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमूल्य मत का जरूर करें प्रयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमूल्य मत का जरूर करें प्रयोग
Pratapgarh
Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। मतदान सभी का अधिकार है। इसका प्रयोग वे जरूर करें। देश की अखंडता और मजबूती के लिए यह जरूरी है कि मतप्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो। यह बातें आकांक्षा समिति की अध्यक्ष व जिलाधिकारी की पत्नी गरिमा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भंगवा गांव के एएनएम सेंटर पर लगी चौपाल में कहीं।
उन्होंने कहा कि सात मई को सब काम छोड़कर पहले मतदान करें। ऐसे प्रत्याशी का चुनाव किया जाए जिससे जिले व प्रदेश का विकास हो। सभी निर्भय होकर मतदान के लिए बूथ पर जाएं। साथ ही अपनी सखियों को भी साथ ले जाएं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बबिता चौधरी ने कहा कि गांव की महिलाएं अपने वोट की कीमत समझें। चौपाल में एनएसएस की छात्राओं ने एक वोट देश के नाम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अरविंद प्रकाश, एलायंस क्लब के अध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य, जिला समन्वयक समर बहादुर सिंह, आरबी सिंह, डॉ. वीके मिश्रा, बीडीओ पीके सिंह, प्रधान मकबूल हसन, रागिनी तिवारी आदि मौजूद रहीं।