{"_id":"10-45082","slug":"Pratapgarh-45082-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक पोल नहीं कराने पर होगा ‘रिपोल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक पोल नहीं कराने पर होगा ‘रिपोल’
Pratapgarh
Updated Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जहां पर ‘मॉक’ पोल नहीं होगा, वहां पर रिपोल कराया जाएगा। मंगलवार को सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज व वृंदावन मैरिज हाल में द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी को निष्पक्षता का भी पाठ पढ़ाया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने ईडीसी ‘निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र’ व पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कहा कि कर्मचारी मतदान के समय ईमानदारी बरतें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रश्न चिह्न लगे और चुनाव बाधित हो। सात मई को पीठासीन अधिकारी मॉक पोल का प्रमाण पत्र सेक्टर मजिस्ट्रेट को देंगे। जहां पर मॉकपोल नहीं होगा, वहां रिपोल होगा। इसलिए पीठासीन अधिकारी का दायित्व है कि मतदान शुरू होने के घंटा भर पहले मॉक पोल जरूर कराएं।
मंगलवार को लोकसभा प्रतापगढ़ व आंशिक कौशाम्बी में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। विधानसभावार हुए रेंडमाइजेशन में विधानसभावार बूथाें पर मशीनें निर्धारित हुईं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह समेत कई प्रत्याशी भी मौजूद थे। कुछ प्रत्याशियों ने अपने प्रतिनिधि को भेजा था। बताया कि प्रत्याशियों को पोलिंग एजेंट की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमोदित कराना होगा। उस सूची को वे अपने साथ रखेंगे।