{"_id":"10-44201","slug":"Pratapgarh-44201-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से गायब कर्मियाें को दबोचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से गायब कर्मियाें को दबोचेगी पुलिस
Pratapgarh
Updated Tue, 15 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। मतदान के काम से भाग रहे कर्मचारियों पर डीएम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन दिनों के प्रशिक्षण में गायब कर्मचारियों का पता तलाशा जा रहा है। इसके बाद पुलिस उन्हें घराें से लेकर आएगी।
लोकसभा चुनाव में लगने वाले कर्मचारियाें को चार चरणाें में प्रशिक्षण दिया जाना था। तीन चरणाें में क्रमश: 39, 67, 61 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। जिलाधिकारी ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। डीएम ने गैर हाजिर कर्मचारियों की जानकारी करने का आदेश दिया। सभी कर्मचारियों का पता जुटाकर उनकी तलाश करने पुलिस उनके घरों तक पहुंचेगी। अगर किसी के पास वाजिब कारण न मिला तो पुलिस वाले उसे अपने साथ लेकर थाने पहुंचेंगे। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारी फैसला करेंगे। जिसके पास प्रशिक्षण में न आने का वाजिब कारण होगा उसे छोड़ दिया जाएगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने से लोगों पर शिकंजा नहीं कस पाता था। पुलिस के पास सिफारिश कर लोग बच जाते थे। इसलिए उनपर शिकंजा कसने की कार्रवाई की जा रही है।