फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भीड़ ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीटा

भीड़ ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीटा

Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुवंसा। छात्र को अगवा कराने की साजिश का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने एक शिक्षक को जमकर मारापीटा। बीच बचाव करने वाले साथी शिक्षकों को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ। इसे लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। वहां पर जौनपुर जनपद के सिकरारा निवासी राजेश कुमार सहायक अध्यापक हैं। शुक्रवार की दोपहर उनके दो मित्र स्कूल मिलने आए थे। रास्ते से अनजान दोस्तों को मुख्य मार्ग दिखाने के लिए राजेश ने विद्यालय में कक्षा छह के छात्र दीपक पटेल को भेज दिया। रास्ते में शिक्षक के मित्रों की बात सुन दीपक बाइक से कूद पड़ा और घर भाग गया। उसने परिजनों को बताया कि शिक्षक के साथी उसका अपहरण करना चाहते थे। हालांकि उस समय विद्यालय बंद हो गया और बच्चों के साथ ही शिक्षक भी चले गए थे। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शनिवार की सुबह क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीशचंद्र सरोज सैकड़ों ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे। शिक्षक के पहुंचते ही ग्रामीण छात्र को अगवा करने की साजिश का आरोप लगाते हुए विरोध जताने लगे। शिक्षक ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करता, उससे पहले ही लोग उसे मारने पीटने लगे। साथी शिक्षकों ने बीच बचाव की कोशिश की तो ग्रामीणों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस पहुंची और बीडीसी सदस्य व शिक्षक को थाने ले आई। यहां दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीथीपुर सुरवा मिश्रपुर के शिक्षक के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षक आक्रोशित हो उठे। वह दोपहर में थाने पहुंचकर एसओ का घेराव करने लगे। शिक्षकों का तेवर देख पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। इलाके के संभ्रांत लोग शिक्षक और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद को शांत कराने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed