{"_id":"10-43351","slug":"Pratapgarh-43351-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ के साथ खड़ी हुई भाजपा कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ के साथ खड़ी हुई भाजपा कार्यकारिणी
Pratapgarh
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पूर्व विधायक और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजेश मिश्र ‘सौरभ’ के पक्ष में भाजपा जिला कार्यकारिणी खड़ी हो गई है। जिलाध्यक्ष ने जनता को गुमराह करने वालों को पार्टी विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी ने सौरभ को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
दहिलामऊ में शनिवार को विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी बृजेश सौरभ के आवास पर पत्रकारवार्ता हुई। जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, जवाहरलाल श्रीवास्तव, स्वामीनाथ शुक्ला, अमृतनाथ सिंह, महामंत्री गोकुलनाथ श्रीवास्तव, अवधेश मिश्र, गिरधारी सिंह, उपाध्यक्ष धीरज ओझा ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा पार्टी के उनके साथ होने का दावा किया। पत्रकारों से बातचीत में बृजेश सौरभ ने कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रदेश में व्याप्त जंगलराज और सरकार की नाकामी को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही। सपा सुप्रीमो के बार-बार थर्ड फ्रंट के गठन को हास्यास्पद बताया। लोकसभा चुनाव में अपना दल से गठबंधन होने और विधानसभा में दोनों दलों से प्रत्याशी घोषित होने के सवाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने दोनों पार्टियों के मुखिया की आपस में वार्ता होने की बात कही।