{"_id":"10-42942","slug":"Pratapgarh-42942-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू की परीक्षा में छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू की परीक्षा में छात्रों का हंगामा
Pratapgarh
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (ब्यूरो)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहिजनी गांव स्थित गया बख्श सिंह इंटर कालेज में उर्दू की परीक्षा के दौरान नकल को लेकर छात्रों ने खासा हंगामा किया। मारपीट में शहबाज हुसैन नामक एक छात्र घायल हो गया। उसने प्रबंधक पर वसूली के लिए मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। शुक्रवार सुबह की पाली में उर्दू की परीक्षा थी। परीक्षा कक्ष से बाहर निकलते ही छात्र प्रबंधक पर नकल कराने के लिए तीन हजार रुपये मांगने का आरोप लगाने लगे। कालेज प्रशासन के लोग सामने आए तो मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। छात्राें ने थाने पहुंचकर प्रबंधक संतोष कुमार पर रुपये मांगने और नहीं देने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। देर शाम तक इस बाबत कोई रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी थी। प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि छात्राें को नकल करने से रोका गया तो वे इस तरह का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन