{"_id":"10-38473","slug":"Pratapgarh-38473-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर पहुंचे अभ्यर्थी, परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर पहुंचे अभ्यर्थी, परीक्षा आज
Pratapgarh
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 80 केंद्रों पर होनी वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में सही पता न होने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थी पता पूछते घूमते रहे। ऐसे में जब उन्हें सही पते की जानकारी होती, तो वह कभी रेलवे स्टेशन तो कभी बस स्टेशन दौड़ पड़ते। यह सिलसिला पूरे दिन शहर में चलता रहा।
सिपाही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मिले प्रवेश पत्र में उनके सेंटर का पता ठीक से नहीं लिखा है। इसके चलते अभ्यर्थी परेशानी में पड़ गए हैं। स्टेशन पर दर्जनों ऐसे अभ्यर्थी मिले जो प्रवेश पत्र में लिखा पता नहीं खोज पा रहे थे। बादशाहपुर से आए कई अभ्यर्थियों को बलरामपुर सदर जाना था लेकिन वह सदर लिखा होने के चलते प्रतापगढ़ में ही डेरा जमाए रहे। दोपहर में दो बजे उन्हें बलरामपुर प्रतापगढ़ सदर में नहीं होने की जानकारी हुई तो वह ट्रेनों की खोज करने लगे। बलरामपुर की ओर की ट्रेनें समय से न होने के कारण वह बस स्टेशन की तरफ दौड़े।