फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रेमिका के घर आए युवक को गोली से उड़ाया

प्रेमिका के घर आए युवक को गोली से उड़ाया

Wed, 25 Sep 2013 05:36 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Wed, 25 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
मानधाता (प्रतापगढ़)। मानधाता थाना क्षेत्र के सराय मुरार गांव में प्रमिका के बुलावे पर पहुंचे युवक को सोमवार रात 11 बजे पीटने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से किशोरी लापता है। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के जूड़ापुर निवासी अशर्फीलाल सोनी के पुत्र पप्पू (22) मानधाता थाना क्षेत्र के सरायमुरार सिंह हरकापुर गांव की एक किशोरी को 4 जून 2013 को घर से भगा ले गया। पप्पू ने बेल्हा देवी मंदिर में शादी कर ली। करीब पंद्रह दिन बाद वे घर लौटे तो लड़की को पप्पू के घरवालों ने साथ रखने से इंकार कर दिया। पुलिस के दबाव पर लड़की अपने घर चली गई। इसके बाद भी चोरी-छिपे दोनों गांव की एक महिला के घर मिलते थे। इससे नाराज किशोरी के भाइयों ने बहन पर दबाव डालकर प्रेमी को बुलवाया। सोमवार रात करीब 11 बजे पप्पू अपने एक मित्र के साथ बाइक से प्रेमिका के घर पहुंचा। घर से कुछ दूर बाइक रोक वह पैदल ही प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। किशोरी जैसे ही घर से बाहर निकली। उसी समय उसके भाई हाथ में लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। यह देख उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। पप्पू जान बचाने के लिए यहां ब्याही गई अपने गांव की एक महिला के घर पहुंचा। उसकी चीख सुनने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पीछा कर रहे लोगाें ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पहुंचे मानधाता के प्रभारी निरीक्षक चंद्रबली यादव ने मृतक के चाचा बंशीलाल सोनी की तहरीर पर रंजीत पटेल, अजय पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तत्काल हत्यारोपी रंजीत और अजय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रेमिका और गांव की एक महिला लापता हैं। कोतवाल चंद्रबली यादव ने बताया कि प्रेमी युवक की हत्या बदले की भावना से की गई है। प्रेमिका और महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लड़की के भाई जिस समय पप्पू को मारपीट रहे थे। उसी समय उसका दोस्त भाग गया। यदि वह रुक जाता तो पप्पू भी उसके साथ भाग सकता। अपनी जान पर खतरा देख पप्पू का दोस्त पहले ही भाग गया। पुलिस पप्पू के दोस्त की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस प्रेमी के लिए किशोरी परिवार की इज्जत को ताक पर रखकर भाग गई। कुछ दिन बाद वापस लौटी तो उसे मान सम्मान व समाज की दुहाई देकर संबंध तोड़ने के लिए कहा गया। इसके बाद भी वह भाइयों की नजर से बचकर वह उससे मिलने भी चली जाती थी। भाइयों के बार-बार समझाने पर वह झांसा देकर पप्पू को बुलाने के लिए राजी हो गई।

प्रभारी निरीक्षक चंद्रबली यादव ने बताया कि पप्पू सोनी शातिर अपराधी था। अमेठी में डबल मर्डर और लूट में जेल गया और अंतू के कई मामलों में वांछित था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाशी थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed