{"_id":"10-34154","slug":"Pratapgarh-34154-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
Pratapgarh
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। लालगंज के मिश्राइनपुर गांव निवासी तीर्थपाल वर्मा की पुत्री आरती का विवाह कोतवाली क्षेत्र के शिवबोझ निवासी सुनील कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पचास हजार रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया गया। मायकेवालों ने परिवार की पंचायत कर मामला हल करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। पीड़िता ने इस बाबत पति सुनील, सास शांति देवी व ननद शीला के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल ऊदल सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन