फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आरक्षण में बिजली की फांस

आरक्षण में बिजली की फांस

Thu, 05 Sep 2013 05:35 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Thu, 05 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। आरक्षण कार्यालय में बिजली रुला रही है। बुधवार को थोड़ी-थोड़ी देर में कंप्यूटर ठप होते रहे। इससे कर्मचारी पूरे दिन परेशान रहे। यात्रियों के टिकट बनने में बाधा आती रही। इंजीनियरों ने किसी तरह दो बजे तक खराबी दूर की।
विज्ञापन

जिले में बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है तो स्टेशन भी अछूता नहीं है। आरक्षण काउंटर का तो यह हाल है कि वहां लाइन में लगे यात्रियों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बाबुओं को भी दो चार टिकट बनाने के बाद बैठना पड़ता है। कभी प्रिंटर में सप्लाई न मिलने से टिकट नहीं छप रहा है तो कभी बोर्ड हिल जाने से कंप्यूटर बंद हो जा रहा है। सोमवार सुबह से बिजली न होने के कारण जनरेटर से सप्लाई दी जाने लगी लेकिन कंयूटर नहीं चल पा रहे थे। इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी गई तो उसने सप्लाई कार्यालय में पहुंचने की बात कही। इसके बाद कंप्यूटर के इंजीनियर बुलाए गए। उन्होंने काफी देर के बाद यह घोषित किया कि यहां दूसरे कंप्यूटर लगाए जाएं यह खराब हो चुके हैं। थोड़ी देर बार फिर से चेकिंग की गई तो बोर्ड में कमी होने के कारण बिजली की कमी पकड़ी गई। करीब दो बजे तक पूरा कार्यालय इस काम में परेशान रहा। यही नहीं लाइन में लगे यात्री भी परेशान रहे। दो-चार टिकट बनते ही कंप्यूटर बंद हो जाते थे।
विज्ञापन

एक बार फिर से चेकिंग में अर्थिंग की समस्या सामने आई। अर्थिंग ठीक न होने के कारण आए दिन लो या हाई वोल्टेज की समस्याएं रहती है। यही नहीं इससे अक्सर कंप्यूटर भी बंद हो जाते हैं। अर्थिंग की समस्या पकड़ में आने के बाद इसे ठीक कराने की बात कही गई लेकिन कंप्यूटर चल जाने के कारण यह मामला एक बार फिर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed