Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लिंटर खोलते ही भरभरा कर गिरा प्रवेश द्वार

लिंटर खोलते ही भरभरा कर गिरा प्रवेश द्वार

Mon, 26 Aug 2013 05:34 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Mon, 26 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर नगर में शाहाबाद दक्षिणी के बीबी की बाग के समीप छोटी कुटी जाने के लिए नगर पंचायत द्वारा प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा था। शनिवार को मजदूरों ने प्रवेश द्वार का आधा लिंटर खोला जबकि आधा रविवार को खोला जा रहा था। लिंटर में लगी बल्लियां हटाते ही प्रवेश द्वार दीवार समेत भरभरा कर गिर गया। इसकी जानकारी पर नगर के सभासद नारेन्द्र कुमार, दयाशंकर, रामबाबू, लवकुश समेत नगर के डबलू, बहादुर निषाद, लल्लन निषाद, राधे समेत बड़ी संख्या में जमा हो गए। लोगों का आरोप रहा कि जेई आरईएस की देखरेख में हो रहे निर्माण में घटिया सामानों का इस्तेमाल हुआ है, जिसके चलते निर्माण धराशाई हुआ। नागरिकों एवं सभासदों ने नगर प्रशासन से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के गिस्था गांव निवासी अशोक कुमार पटेल आजाद नगर चौराहे पर मकान है। शनिवार को मकान के पीछे शौचालय बनवाने के लिए जेसीबी से दस फिट गहरे गड्ढे की खुदाई करा दी। रविवार को मकान के समीप गड्ढे के चलते मिट्टी धसकी तथा दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। गमीमत रही कि जिस दौरान हादसा हुआ, मकान में कोई नहीं था। मलबे में दबकर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed