फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पद्मावत में लुट गया एनआरआई

पद्मावत में लुट गया एनआरआई

Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सुल्तानपुर के पीपरपुर निवासी हरिकेश दुबई में रहते हैं। मंगलवार को वह विमान से दिल्ली पहुंचे और पद्मावत एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। ट्रेन में उचक्कों ने उनका एक लाख रुपयों, लैपटॉप और जेवर से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी होने पर उन्होंने शोर-शराबा किया, लेकिन बैग का कहीं पता नहीं चला। जीआरपी ने बैग गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हरिकेश ने जीआरपी को बताया कि वह दुबई में रहते हैं। मंगलवार को दुबई से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद पद्मावत ट्रेन से प्रतापगढ़ आ रहे थे। उनके अनुसार उसके बैग में लैपटॉप, सोने की चेन, अंगूठी व एक लाख रुपये रखे थे। थकावट के चलते उन्हें नींद आ गई। चिलबिला में आंख खुली तो बैग गायब था। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो अन्य यात्रियों को जानकारी हुई। पूरे डिब्बे में यात्रियों ने बैग ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचकर इसकी सूचना दी। लाखों रुपये के सामान गायब होने की सूचना पर जीआरपी के हाथ पांव फूल गए। काफी देर तक अनिवासी भारतीय को ही डांटते-फटकारते रहे। इसके ट्रेन में बैग छूट जाने की सूचना के दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed