{"_id":"10-32958","slug":"Pratapgarh-32958-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में प्रसव कराने वाली नर्स निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में प्रसव कराने वाली नर्स निलंबित
Pratapgarh
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडवा चंद्रिका। प्रसव के दौरान महिला की मौत होने और शव को दूर फेंकने की आरोपी नर्स मीना विश्वकर्मा को सीएमओ डॉ. वीके पांडेय ने निलंबित कर दिया है। घटना के तीसरे दिन भी आरोपी नर्स सीएचसी नहीं लौटी। इस मामले में विभागीय जांच तेज हो गई है।
अंतू इलाके के भवानीपुर गांव निवासी महेश कुमार पत्नी ज्योति को प्रसव के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचा। अस्पताल में दाखिल कराने के पहले ही उसकी मुलाकात सीएचसी परिसर में रहने वाली एक एएनएम से हो गई। आरोप है कि नर्स अस्पताल में भर्ती करने के बजाय आवास में डिलेवरी कराने लगी। नर्स की लापरवाही से महिला की मौत होने पर शव सड़क के बाहर फेंकवा दिया। सोमवार को सीएचसी से लगभग आठ सौ मीटर दूर शव मिलने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को मामले की जांच करने एसीएमओ डा. अमरनाथ पीड़ित पक्ष के घर पहुंच गए। एसीएमओ की रिपोर्ट पर सीएमओ डॉ. वीके पांडेय ने आरोपी एएनएम मीना विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि आरोपी एएनएम के खिलाफ अभी जांच चल रही है इसके बाद प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।